फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman brutally beaten and thrown from roof

Shamli News: महिला को बेरहमी से पीटकर छत से फेंका

Mon, 02 Oct 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman brutally beaten and thrown from roof
कैराना सीएचसी में भर्ती घायल महिला-संवाद
कैराना। घर में घुसकर एक महिला के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में महिला के पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला को छत से सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी हाशिम ने बताया कि उसने अपने भाई को गलत संगत में पड़ने के कारण पिछले दिनों घर से निकाल दिया था। इसी की रंजिश को लेकर रविवार की सुबह करीब दस बजे कुछ युवक अपने हाथों में लाठी-डंडे और तमंचा लेकर उसके घर के अंदर घुस आए। आरोप है कि घर के गेट का अंदर से कुंडा लगाकर उसकी पत्नी सहरीन के साथ में बुरी तरह से मारपीट की गई। जब उसके करीब दस वर्षीय बेटे नाहिद व बेटियों ने बचाने का प्रयास किया, तो उनके साथ में भी मारपीट की गई। आरोपियों ने डंडों से पीटकर उसकी पत्नी के पैर की हड्डी तोड़ दी तथा उसे छत से नीचे सड़क पर फेंक दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी छेड़छाड़ करते हुए तोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल महिला को उपचार हेतु नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के बच्चों और पति से जानकारी हासिल करते हुए डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। मौके से डंडे तथा मकान के पास में ही खड़ी एक बगैर नंबर की पल्सर बाइक को भी बरामद किया है। मामले में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने के पश्चात जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed