{"_id":"68b34c84d95ab1fcea01aa76","slug":"woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-fir-lodged-against-four-people-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148640-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला को मारपीट कर घर से निकाला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला को मारपीट कर घर से निकाला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाने पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी जिला सहारनपुर के सरसावा निवासी युवक के साथ चार साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ननदोई दहेज में कार की मांग करने लगे। ससुराल वालाें को उसने अपने घर से पैसे व सामान लाकर दिया, लेकिन ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के संबंध अन्य महिला के साथ काफी दिनों से चल रहे हैं और उसे व उसकी बेटी का खर्चा भी नहीं देता।
पीड़िता का आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पति व सास को बताया तो उन्होंने भी ननदाई को कुछ नहीं कहा। इतना ही नहीं पति का मामा भी उसके साथ छेड़छाड़ करता है। छह माह पहले ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद ससुराल वालों ने धक्का देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।