{"_id":"63f8b456b176bb0a1d0315b7","slug":"woman-assaulted-haryana-roadways-driver-in-custody-shamli-news-c-14-1-131631-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला के साथ मारपीट, हरियाणा रोडवेज चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला के साथ मारपीट, हरियाणा रोडवेज चालक हिरासत में
Fri, 24 Feb 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत लिए
- महिला की पुत्री के चढ़ने पर दौड़ा दी बस, महिला ने कार से पीछा कर रुकवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। हरियाणा के पानीपत डिपो की बस में महिला को न चढ़ाकर सिर्फ उसकी बेटी को बैठाकर चालक बस लेकर चल दिया। महिला और उसकी मांग सड़क पर ही रह गईं। महिला ने एक कार की सहायता से बस का पीछा कर बस को रुकवा लिया और विरोध किया। आरोप है कि चालक ने महिला से हाथापाई की। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार को हरियाणा के घरौंडा निवासी अनीता अपनी बेटी आंचल और मां अंजना देवी के साथ शामली के दिल्ली बस अड्डे से हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ रही थी। अनीता की बेटी कुछ बैग के साथ बस में चढ़ गई। इसी दौरान चालक ने बस चला दी। अनीता और उसकी बूढ़ी मां ने दूर तक बस का पीछा किया, लेकिन बस नहीं रुकी। जिसके बाद उन्होंने एक कार की सहायता से बस का पीछा किया। शामली से बाहर निकल कर बस चालक ने अनीता की बेटी को सामान सहित उतार दिया। लेकिन एक बैग बस के अंदर ही रह गया। अनीता ने कार से बस का पीछा करते हुए मन्ना माजरा के पास बस रुकवा ली और चालक से विरोध जताया। इस दौरान महिला और चालक के बीच हाथापाई हो गई।
आरोप है कि चालक ने महिला के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर बस कोतवाली में खड़ी करा ली। बाद में अनीता ने बस चालक के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।