फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman and child scorched due to fire in cylinder

सिलिंडर में आग लगने से महिला और बच्ची झुलसी

Wed, 17 Mar 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman and child scorched due to fire in cylinder
चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी में घर में आग लगने से जला ट्रैक्टर। - फोटो : SHAMLI
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव बाबरी में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से एक महिला और बच्ची झुलस गई। घर में पाले जा रहे कबूतर, तोते भी आग में जलकर मर गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे यामीन की पत्नी अफरोज रसोई में चाय बना रही थी। इस दौरान सिलिंडर लीकेज हो गया और उसने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से अफरोज व उनकी छह वर्ष की पुत्री झुलस गई। घर में रखा सामान व बिजली उपकरण भी जल गए। शोरशराबा सुनकर मोहल्लावासियों ने घर में पहुंचकर आग पर काबू पाया। अफरोज व उनकी पुत्री को शामली में उपचार के लिए ले जाया गया है। यामीन के घर में पाले जा रहे तोते और कबूतर भी आग में जलकर मर गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

--------------
घर में लगी आग से नगदी और सामान जला
चौसाना। गांव भड़ी में अख्तर का परिवार मंगलवार दोपहर खेत पर काम करने गया था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। घर पर रखा कपड़े, बर्तन आदि सामान जल गया। इसके साथ ही करीब 50 हजार की नकदी भी जल गई। पीड़ित अख्तर ने बताया कि घर के आंगन में खड़ा ट्रैक्टर भी जल गया। आग लगी देख सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने सबमर्सिबल से पानी चलाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। दो लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित पुलिस को तहरीर देकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बाबरी घर में आग लगने से जला पड़ा सामान।

बाबरी घर में आग लगने से जला पड़ा सामान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed