फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman accuses son-in-law and two of his associates of assault

महिला ने दामाद व उसके दो साथियों पर लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 11 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses son-in-law and two of his associates of assault
महिला ने दामाद व उसके दो साथियों पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के बाईपास मार्ग निवासी महिला ने अपने दामाद सहित उसके दो साथियों पर पुत्री व पुत्रवधू के साथ गाली-गलौज, मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी है।

कस्बे के बाईपास मार्ग निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार को उसका दामाद अपने दो साथियों के साथ पीड़िता के घर पर पहुंचा। जब पीड़िता ने अपने दामाद को अपनी पुत्री को ले जाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने के लिए पीड़िता की दूसरी पुत्री व पुत्रवधू पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और दामाद के साथियों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है और जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed