{"_id":"6a6b9bc08f826e844408a844","slug":"woman-accuses-molestation-suspect-of-throwing-acid-shamli-news-c-26-1-smrt1048-170792-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला ने छेड़छाड़ के आरोपी पर तेजाब फेंकने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला ने छेड़छाड़ के आरोपी पर तेजाब फेंकने का लगाया आरोप
Fri, 31 Jul 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात को महिला ने एक साल पहले हुई छेड़छाड़ के आरोपी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि महिला पक्ष के लोगों ने युवक व उसके परिजनों की पिटाई की। बाद में बचाव में महिला ने खुद ही अपने कपड़ों पर केमिकल डाला था, जिसमें उसका हाथ झुलस गया।
महिला ने बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना दी कि वह अपने घर के बाहर कुत्ते को रोटी डालने के लिए निकली थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने एक साल पहले छेड़छाड़ की थी, जिसमें महिला के पति की तरफ से युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी और वह जेल गया था। महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सीओ सिटी ने बताया कि जांच के दौरान घर के बाहर तेजाब जैसा कोई पदार्थ पड़ा हुआ नहीं मिला जबकि महिला के घर के कमरे में अंदर शौचालय में सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला केमिकल पड़ा मिला, जिसका फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूना लिया है। सीओ का कहना है जांच में सामने आया कि युवक फैक्टरी में काम करने के बाद घर पहुंचा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। महिला पक्ष के लोगों ने युवक, उसकी मां व भाभी की पिटाई कर दी। इसमें युवक घायल हो गया। इसी में महिला ने अपने बचाव में खुद ही अपने कपड़ों पर केमिकल डाला था। इस मामले में युवक पक्ष की तहरीर पर महिला पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।