फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman accused of wrong operation on CHC

Shamli News: सीएचसी पर महिला के गलत आपरेशन का आरोप

Thu, 28 Sep 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of wrong operation on CHC
कांधला में क्लीनिक पर जांच करते हुए एसीएमओ
शामली, कैराना। सीएचसी के जनरल सर्जन पर महिला का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। इस दौरान परिजनों ने डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर सात हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को गांव जहापुर निवासी फरमान ने बताया कि उसकी पत्नी इमराना (40) को रसोली की समस्या थी। जिसके बाद उसने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर संपर्क किया। जहां पर जनरल सर्जन ने रसौली का ऑपरेशन करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। जिसके बाद उसने सात हजार रुपये दे दिए। उसने 25 सितंबर को अपनी पत्नी को सीएचसी में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

ऑपरेशन से पहले कराई गई जांच के दौरान उसकी पत्नी की काले पीलिया की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बावजूद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। अब ऑपरेशन बिगड़ गया है। जिसके बाद डॉक्टर उसे अन्य जगह रेफर कर रहे हैं। सूचना पर अन्य परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। जहां पर सभी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र चौरसिया से मिलकर शिकायत की। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की धड़कन बढ़ी हुई आई है, जबकि ब्लड प्रेशर सामान्य था। ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों द्वारा किए गए हंगामे की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नेत्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। जहां पर परिजनों से वार्ता की। जिसके बाद महिला के पति फरमान ने आरोपी डाक्टरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed