{"_id":"5f85f9ef8ebc3e9be91864d0","slug":"woman-accused-of-cheating-shopkeepers-arrested-shamli-news-mrt5060132166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों से ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों से ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पुलिस ने व्यापारियों को सामान लेने के बहाने ठगने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
एक माह पूर्व एक महिला कस्बे के एक दर्जन से अधिक व्यापारियों से सामान लेने के बहाने ठगकर फरार हो गई थी। पीड़ित व्यापारियों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार की शाम को एक महिला बाइक सवार व्यक्ति के साथ मुख्य बाजार में स्थित अरविंद गोयल की दुकान पर पहुंची और 300 रुपये का सामान खरीदा। महिला ने व्यापारी को दो हजार रुपये का नोट दिया। व्यापारी ने 300 रुपये काटकर 1700 रुपये वापस कर दिए। कुछ देर बाद महिला ने व्यापारी को सामान वापस देते हुए अपना दो हजार रुपये का नोट वापस मांगा तो व्यापारी ने महिला को नोट वापस कर दिया, जबकि वह महिला से 1700 रुपये लेना भूल गया। महिला बाइक पर सवार होकर चली गई। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को कस्बे के बाइपास पर पकड़ लिया, जबकि बाइक सवार व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने महिला के कब्जे से व्यापारी से ठगे गए रुपयों के अलावा एक शैंपू, दंत मंजन, फेसवॉश भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला अन्य व्यापारियों के साथ ही इसी तरह की ठगी कर चुकी है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया शेखपुरा निवासी करनाल, हरियाणा निवासी आरोपी महिला कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।