फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   With solid preparation you can get good marks in Physics

Shamli News: ठोस तैयारी से भौतिक विज्ञान में आ सकते हैं अच्छे अंक

Thu, 13 Feb 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
With solid preparation you can get good marks in Physics
शामली। यूपी बोर्ड में 12वीं के विद्यार्थी भौतिक विज्ञान के पेपर में अधिक अंक हासिल तो करना चाहते हैं, लेकिन अधिकतर विद्यार्थी पूरा पेपर हल नहीं कर पाते हैं। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के मन में कई सवाल होते हैं, जैसे कौन-कौन से प्रमुख अध्याय पढ़े। न्यूमेरिकल या भाषा का भाग किस प्रकार से तैयार करें। ऐसे में विषय विशेषज्ञ ने कुछ टिप्स बताए हैं। इनकी मदद से तैयारी कर विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं।
विज्ञापन


शहर के आरके इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रजनीश कुमार ने बताया कि प्रमुख अध्यायों में प्रकाश, प्रत्यावर्ती धारा, विद्युत चुंबकीय प्रेरण, स्थिर विद्युतकीय, परमाणु एवं नाभिकीय आदि शामिल हैं। इन्हें पढ़कर ठोस तैयारी करनी चाहिए। बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के जवाब 35 मिनट में दे दें। फिर जो समय बचे, उसमें तीन व पांच अंकों वाले सवालों के जवाब दें। लेखन स्वच्छ हो, क्रमबद्ध जवाब दें। चित्र नामांकित और स्पष्ट होना चाहिए। मौखिकी के लिए बनाए गए चार्ट व मॉडल अच्छी तरीके से तैयार करें। इसे अपनी पसंद के शीर्षक पर ही बनाएं तो अच्छा होगा। आंकिक प्रश्नों को रटने की बजाय समझकर अभ्यास करना चाहिए। अनसॉल्ड पेपर को हल करें। पेपर के मुताबिक अपना समय प्रबंधन तय करें।
विज्ञापन

-परीक्षार्थी ऐसे करें तैयारी
-आंकिक प्रश्नों को समझने की कोशिश करें।
-विद्युत धारा, प्रकाशिकी, परमाणु जैसे अध्यायों पर ध्यान दें।
-पिछले सालों के प्रश्नपत्र हल करें, प्रति दिन दो घंटे का समय जरूर दें।
-परीक्षा के दौरान हर सेक्शन के लिए समय तय करें।
-न्यूमेरिकल सवालों पर ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें।
-वर्णात्मक उत्तरों के साथ-साथ ग्राफिकल चित्र भी जोड़ें।
-लिखावट अच्छी रखें और समय का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed