फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wires of the power line were replaced, vehicles were jammed

Shamli News: विद्युत लाइन के बदले गए तार, वाहनों का लगा रहा जाम

Mon, 15 Jul 2024 04:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Wires of the power line were replaced, vehicles were jammed
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर विद्युत निगम ने विद्युत लाइन के तार बदलने का कार्य किया। इस दौरान कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उधर, तार बदलने के दौरान एक तरफ वाहनों का आवागमन होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में वाहन फंसने से लोगों काे परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर विद्युत लाइनों दुरुस्त करने के लिए रविवार को वीवी इंटर कॉलेज रोड पर तार बदलने का काम किया गया। विद्युत निगम के अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत लाइनों के तार बदलने का कार्य किया। लाइन के तार बदलने के दौरान इस मार्ग पर आने जाने वाहनों को एक तरफ से रोका गया था और दूसरी तरफ से ही वाहनों का आवागमन हुआ। वाहनों के आमने सामने चलने के कारण मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

उधर तार बदलने के कारण मोहल्ला आजाद चौक, काजीवाड़ा, फूल मार्के और वीवी इंटर कॉलेज रोड की विद्युत आपूर्ति बंद रही। विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। विद्युत निगम के उप खंड अधिकारी अनिल पटेल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर विद्युत लाइन के सुदृढीकरण के तहत वीवी इंटर कॉलेज रोड पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक लाइनों के तार बदलने का कार्य किया गया। विद्युत उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी ताकि किसी को परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed