फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Winners of the competitions awarded

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया

Mon, 15 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Winners of the competitions awarded
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

शामली। वीवी डिग्री कॉलेज में पुस्तकालय परिसर में हॉल का उद्घाटन और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में हॉल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने किया। इस अवसर पर कालेज में वार्षिक क्रीड़ा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम मुज्जमिल, द्वितीय वंश व तृतीय हर्ष कुमार रहे। इसी तरह अर्थशास्त्र की क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रिया संगल, मुर्बास्सरा द्वितीय व आरजू तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम प्रिया, आयशा जहान, मानवरी सरोहा द्वितीय, शिवानी भारद्वाज व सिमरन गांधी तृतीय, राजनीति विज्ञान विभाग की क्विज प्रतियोगिता में प्रथम मुजम्मिल, द्वितीय सौरभ व तृृतीय शिवानी रहीं।

अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम हिमानी, द्वितीय डोली व सुमन तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रिया, द्वितीय सतीश व तृतीय हिमानी, किसान आंदोलन और तीन कृषि कानून उचित अथवा अनुचित विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम शालू, द्वितीय सिया व तृतीय मेघा, कोरोना महामारी का आपके जीवन में राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक प्रभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मुजम्मिल, द्वितीय हर्ष, रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज सचिव दीपक जैन ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि डॉ. वेदकुमारी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. प्रताप कुमार, गिरीश नारायण यादव, डॉ. बबली रानी, डॉ. अनुप्रीता, ऋचा भारद्वाज, दीपक, डॉ. अरविंद, डॉ. नीना छोकरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed