फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Winner shooters welcomed at St. Francis School

सेंट फ्रांसिस स्कूल में विजेता निशानेबाजों का किया स्वागत

Tue, 01 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Winner shooters welcomed at St. Francis School
शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में सम्मानित विजेता निशानेबाज। - फोटो : SHAMLI
शामली। सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली के निशानेबाजों में जिला बागपत के टटीरी में आयोजित द्वितीय सर्वोदय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण समेत तीन पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता निशानेबाजों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सेंटर फ्रांसिस स्कूल के शूटिंग कोच नदीम मंसूरी ने बताया कि जिला बागपत के टटीरी में 22 फरवरी से 25 फरवरी तक द्वितीय सर्वोदय शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस चैंपियनशिप में स्कूल के निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर तीन पदक जीते। एयर पिस्टल व्यक्तिगत बालक स्पर्धा में अभय तोमर ने अंडर 12 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। व्यक्तिगत एयर पिस्टल बालिका स्पर्धा में वैष्णवी ने अंडर 10 में रजत पदक और व्यक्तिगत एयर पिस्टल अंडर 12 बालक स्पर्धा में खेलते हुए अरनव सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। मंगलवार को स्कूल में विजेता निशानेबाजों का स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोस मैथ्यू थेक्केल ने उत्साहवर्धन करते हुए आगे और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सचिन मक्कर ने विजेता निशानेबाजों का स्वागत किया। इस अवसर पर पीटीआई अरबाज खान, रमेश चंद्रा, सुधीर तोमर, रेशू सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed