फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Winner of poster and speech competition honored

सम्मान समारोह में पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

Sat, 22 Oct 2022 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Winner of poster and speech competition honored
बागपत। लायंस क्लब की ओर से शुक्रवार को शास्त्री स्मारक इंटर कालेज अहमद शाहपुर पदड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की ओर से आयोजित कराई गई पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट गजेंद्र सिंह बली, राजपाल शर्मा, जनक सिंह सोम, जयपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब की ओर से आयोजित कराई गई पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में आठवीं की कुमारी साहिबा प्रथम, कुमारी सना दूसरे और 12 वीं की कुमारी प्रीति तीसरे स्थान पर रही। छठीं से आठवीं तक की भाषण प्रतियोगिता में छठीं का वंश त्यागी प्रथम, आठवीं कक्षा की कुमारी मंतशा दूसरे और सातवीं कक्षा का सागर तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा नौवीं से 12वीं की भाषण प्रतियोगिता में 12वीं की कुमारी सलोनी प्रथम, 11वीं की छात्रा कुमारी महक दूसरे और दसवीं का एजाज तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तानिया और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी महक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कुमारी सपना और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कुमार उमर जहां और प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर कुमारी इसराना को सम्मानित किया। पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने कालेज के अन्य छात्र-छात्राओं को मेधावी छात्रों व एथलेक्टिस में रजत पदक विजेता इसराना से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में लायन योगेंद्र पाल सांगवान, सुरेश कुमार, राजेंद्र यादव, श्रद्धानंद त्यागी, प्रदीप, प्रमोद त्यागी, चंदन यादव, नीरज त्यागी, सोहनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed