फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will not fire crackers, celebrate Green Diwali

पटाखे नहीं जलाएंगे, ग्रीन दिवाली मनाएंगे

Thu, 12 Nov 2020 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Will not fire crackers, celebrate Green Diwali
कार्यक्रम में शपथ लेतीं लायनेस क्लब की महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध अमर उजाला अभियान से प्रेरित होकर लायनेस क्लब शामली दोआब ने ग्रीन दिवाली, प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया। क्लब की सदस्यों ने दिवाली पर पटाखे न जलाने और पर्यावरण की सुरक्षा करने की शपथ ली।
विज्ञापन

लायनेस क्लब शामली दोआब ने हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट पर दिवाली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बढ़ते प्रदूषण पर क्लब की सदस्यों ने चिंता व्यक्त की। क्लब अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने कहा कि प्रदूषण बढ़ने से पर्यावरण सुरक्षित नहीं रह सकता। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को प्रदूषण को बढ़ने से रोकने में योगदान देना चाहिए। दिवाली पर पटाखे जलाने से प्रदूषण और बढ़ेगा। प्रदूषण बढ़ने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने दिवाली पर पटाखे न जलाने और पर्यावरण की सुरक्षा करने की शपथ ली और दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्लब सदस्यों ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए और दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया। इसके अलावा अंताक्षरी, तंबोला आदि खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन सीमा गर्ग, क्लब चेयरपर्सन मीनू संगल, सचिव स्नेहा गर्ग, कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल, वाइस डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मधु अग्रवाल, कविता संगल, शिखा गोयल, सुदेश संगल, बिंदु अग्रवाल, कल्पना संगल, सीमा कौशिक, अंजलि गोयल, मंजू मित्तल, शकुंतला, छवि संगल और रश्मि वर्मा आदि मौजूद रहीं। क्लब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने कार्यक्रम में आई सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed