फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Body of a man found on a bed in a house

Shamli News: घर में बेड पर मिला व्यक्ति का शव

Wed, 28 Oct 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Body of a man found on a bed in a house
शामली। शहर के मोहल्ला गुजरातियान में मंगलवार को सौरभ गर्ग (45) पुत्र अशोक गर्ग का शव घर में बेड पर पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद उनके भाई पीयूष और गौरव छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सौरभ नोएडा की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, लेकिन कोरोना काल के बाद उनकी नौकरी छूट गई थी। चाचा अरविंद ने बताया कि सौरभ पिछले तीन दिन से किसी के संपर्क में नहीं थे। घर का दरवाजा बंद होने पर उनके भाइयों ने छत की ओर से शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में सौरभ का शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

चाचा अरविंद के अनुसार, करीब दो साल पहले सौरभ का पत्नी से तलाक हो गया था। उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि सौरभ पीलिया और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। तीन दिन पहले वह बाइक से पीलिया का उपचार कराने के लिए दिल्ली रोड की ओर गए थे। रास्ते में सड़क हादसे में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद वह ई-रिक्शा से घर लौटे थे। इसके बाद से परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed