{"_id":"ee6bce9fcf234b950b95cfe2fa54773a","slug":"will-not-cut-power-to-the-smooth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगी कटौती, चुनाव में निर्बाध मिलेगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होगी कटौती, चुनाव में निर्बाध मिलेगी बिजली
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के दूसरे चरण में एक दिसंबर, तीसरे चरण पांच दिसंबर, चौथे चरण नौ दिसंबर और मतगणना के दिन 13 और 14 दिसंबर को खूब बिजली मिलेगी। आयोग ने उप्र पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए।
चुनाव आयोग के विशेष कार्याधिकारी जयप्रकाश सिंह और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा के बीच 27 नवंबर को हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में प्रत्येक जिले के सभी विकास खंडों में मतदान के सभी चरणों में सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। मतगणना के दिन 13 और 14 दिसंबर को जिले के सभी विकास खंडों में सुबह सात बजे से लेकर 14 दिसंबर को रात्रि बारह बजे बिना रुकावट के बिजली रहेगी ।
चुनाव आयोग के विशेष कार्याधिकारी जयप्रकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक और प्रत्येक जिलों के डीएम और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेज कर बताया। विशेष कार्याधिकारी जयप्रकाश सिंह का पत्र जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी एडीओ वेदपाल सिंह ने बताया आयोग का आदेश प्राप्त हो गया है। उप्र पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता ने बताया आयोग और पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के आदेश का पालन होगा।