फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will be regularly present in Panchayat Assistant Secretariats

पंचायत सहायक सचिवालयों में नियमित रहेंगे मौजूद

Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Will be regularly present in Panchayat Assistant Secretariats
पंचायत सहायक सचिवालयों में नियमित रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिले के सभी पांच ब्लाकों के बीडीओ, पंचायत सचिवों के कार्यों की बुधवार को विकास भवन में समीक्षा की। इस दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्राम पंचायत सचिवालय में जनसेवा केंद्रों को स्थापित करने, ग्राम पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों को नियमित बैठने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने बैठक में कहा कि एक सप्ताह में सभी गांवों से 10-10 क्विंटल भूसा एकत्रित कर लें। इसके साथ ही हरा चारा की बुवाई भी करा लें। जिससे गोवंशों के चारे की कमी न रहे। ग्राम पंचायतों में चल रहे अमृत सरोवरों के कार्यों में तेजी लाने और 15 अगस्त से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा ग्राम पंचायत सचिवालयों की व्यवस्था ठीक करने, बंद गोशालाओं को चालू करने, खेल के मैदान विकसित करने, विद्यालयों में रुफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व गांवों में वाटर रिचार्ज सोक पिट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक डीडीओ प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास, कांधला के बीडीओ सुनील कुमार, कैराना के बीडीओ जितेंद्र मिश्र, ऊन के बीडीओ प्रवीण कुमार, शामली के बीडीओ मनीष दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed