फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wife beaten child drinking milk, dies

पत्नी को मारा डंडा दूध पी रहे बच्चे को लगा, मौत

Thu, 31 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten child drinking milk, dies
थानाभवन (शामली)। शराब के नशे में पत्नी को मारा गया डंडा गोद में दूध पी रहे डेढ़ माह के बच्चे को जा लगा। जिससे बच्चे की मौत हो गई। महिला ने अपने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात क्षेत्र के गांव कादरगढ़ की है। आरोप है कि गांव निवासी देवेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। उसका पत्नी रेनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर देवेंद्र ने डंडा उठाकर पत्नी की पिटाई कर दी। रेनू गोद में डेढ़ माह के बच्चे अकुल को लिए दूध पिला रही थी। रेनू अपना बचाव करने लगी तो डंडा अकुल को जा लगा। जिससे बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने उसको कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान अकुल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

देवेंद्र की लगभग सात साल पहले शादी हुई है। उनका तीन साल का बड़ा बेटा अपनी बुआ के पास रहता है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पत्नी रेनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed