फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Widening the alleged irregularities

चौड़ीकरण में बरती जा रही अनियमितता

Wed, 19 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 19 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Widening the alleged irregularities
टूटी हुई सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मेरठ करनाल हाइवे चौड़ीकरण के तहत गांव टिटौली में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे नाला और डिवाइडर व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए मनमाने ढंग से बना दिया है। 
विज्ञापन


गांव टिटौली निवासी धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को शामली तहसील दिवस में पहुंचकर एसडीएम को शिकायत पत्र दिया। बताया कि मेरठ - करनाल हाइवे चौड़ीकरण पर टिटौली में सड़क के दोनों ओर  कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर   रखा है, जिससे पैदल चलने वाले और छोटे वाहन वालों को    परेशानी होती है। यही नहीं निर्माण एजेंसी ने डिवाइडर और नाले की चौड़ाई भी व्यक्ति विशेष की सुविधानुसार बना दी है। 
विज्ञापन


गरीब परिवारों के यहां की गली के बाहर नाले पर स्लैब तक नहीं डाला गया है। आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया है। मामले में जांच कराकर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई कराने तथा अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बन रहीं अधोमानक सड़कें
शामली। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल चल रही है। जिले के जूनियर इंजीनियर की हड़ताल का फायदा उठाकर लोकनिर्माण विभाग की ओर से ठेकेदारों से मिलीभगत कर अधोमानक सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

17 अक्तूबर कैराना-झिंझाना, ऊन, थानाभवन मार्ग का कार्य       प्रारंभ किया गया जो कि अधोमानक होने के कारण कार्य अगले दिन ही उखड़ गया। स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस घटिया कार्य का विरोध किया गया। जिसके फलस्वरूप कार्य पहले ही दिन कार्य बंद करा दिया गया।  आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, ठेकेदार सरकारी धन का गबन करने में सफल नहीं हो पाए हैं, अन्य मार्गों के निर्माण के नाम पर जूनियर इंजीनियर्स की हड़ताल का फायदा उठाया जा रहा है।


उत्तर प्रदेश डिप्मोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला मंत्री दीप्तेश कुमार ने प्रदेश स्तर पर जांच टीम गठित करने, हड़ताल अवधि में कराए जा रहे अधोमानक कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed