{"_id":"680696ff56b0c234440cdf3b","slug":"who-did-the-cutting-how-many-people-were-involved-police-should-find-out-shamli-news-c-26-1-smrt1048-140641-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसने किया कटान, कितने लोग शामिल थे, पता लगाए पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसने किया कटान, कितने लोग शामिल थे, पता लगाए पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान में एक घर की छत पर प्रतिबंधित पशु के अवशेष और मांस मिलने के मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसपी रामसेवक गौतम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मकान की छत पर मांस कहां से आया।
कटान कहां किया गया। इसमें और कौन लोग शामिल थे। यह सब बातें आरोपी से पूछताछ कर पता करनी चाहिए ताकि इसके पीछे शामिल और लोग भी पकड में सकें।
रविवार को शहर में मोहल्ला पंसारियान में बड़ी माता मंदिर पुलिस चौकी के निकट गली में अय्याज के घर में दूसरी मंजिल की छत से पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के अवशेष और करीब पांच किलोग्राम मांस बरामद किया था। पुलिस ने मकान मालिक अय्याज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। सोमवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता प्रदीप पुंडीर, शालू राणा, विशाल निर्वाल, भारत भूषण और अर्जुन गौतम ने एसपी को शिकायती पत्र दिया।
इसमें कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी अय्याज से पूछताछ में यह पता नहीं किया कि घर की छत पर अवशेष और मांस कहां से आया और कटान कहां पर किया गया। इसका खुलासा किया जाना चाहिए। घटना में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने कार्यकर्ताओं को प्रकरण की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।