फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   While dancing on DJ, two parties clashed and threatened not to allow the rounds

Shamli News: डीजे पर नाचने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, फेरे नहीं लेने देने की धमकी

Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
While dancing on DJ, two parties clashed and threatened not to allow the rounds
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के शिवनगर गांव में शादी में डीजे पर डांस करने को लेकर गांव के दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फेरे नहीं कराने की धमकी दी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दरअसल, शिवनगर गांव में पालू कश्यप की बेटी की शादी थी। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के पीरगढ़ गांव में युवती की बरात आई। बरात का घरातियों ने जोरदार स्वागत किया। बताया गया कि देर शाम करीब 8 बजे डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और गांव के ही दूसरे समाज के लोगों की पहले तो कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने दूल्हे को फेरे नहीं लेने की चेतावनी दी। सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। हालांकि दुल्हन या फिर दूल्हे पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हा दुल्हन के फेरे कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed