{"_id":"584af3074f1c1be05944afde","slug":"whether-the-election-work-without-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी तनाव के किया जाए निर्वाचन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी तनाव के किया जाए निर्वाचन कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम भरतजी पांडेय ने कहा कि निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन कार्य को बोझ न समझें। बल्कि टीम भावना से तनावमुक्त रहकर निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में सहयोग करें।
कैराना रोड स्थित रुड़की इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी कॉलेज में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रशिक्षकों की टीम ने निर्वाचन कार्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दीं। टीम के मास्टर ट्रेनर विकास चंदवाणी और हिमांशु ने लीडरशिप, आपसी व्यवहार व बदलाव आदि पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही अधिकारियों के सवालों का भी जवाब देकर संतुष्ट किया। एडीएम ने कहा कि निर्वाचन के समय उत्पन्न होने वाली स्थिति को देखते हुए स्वयं विवेक से निर्णय लेकर तात्कालिक समस्या का समाधान किया जाए।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, एसडीएम शामली एमपी सिंह, एसडीएम कैराना भानु प्रताप यादव, एसडीएम ऊन विजय कुमार तिवारी, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, तहसीलदार राकेश त्यागी, तहसीलदार कैराना, तहसीलदार ऊन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
31 तक हो सकेगा स्मार्ट फोन के लिए पंजीकरण
शामली। समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के लिए अब 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा। शासन ने पूर्व में इसकी अंतिम तारीख आठ दिसंबर रखी थी। प्रदेशभर से आवेदन की संख्या लगातार बढ़ने पर शासन ने समय बढ़ाते हुए 31 दिसंबर तक आवेदन करने की तिथि घोषित कर दी है।