फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wherever you look, only Ram is visible.

Shamli News: जिधर भी देखे राम ही राम आने लगे नजर

Sun, 21 Jan 2024 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Wherever you look, only Ram is visible.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महापर्व से दो दिन पूर्व नगर पूरी तरह राम मय बन गया है। बाजारों में श्री राम भगवान, हनुमान के बड़े-बड़े ध्वज दुकानों पर लगे नजर आ रहे हैं। घरों पर भी राम लिखे झंडे नजर आ रहे हैं। मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। 22 जनवरी को नगर के प्रत्येक मन्दिर में धार्मिक अनुष्ठान व प्रसाद वितरण होगा। विहिप, बजरंग दल, धार्मिक संगठनों के साैजन्य से 21 जनवरी को दयाल आश्रम से भगवान श्री राम की जनजागरण शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

भगवान श्री राम लला की अयोध्या में 22 जनवरी को प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालु, भक्तों में भारी उत्साह है। बजरंग दल, विहिप राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धार्मिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता विगत एक सप्ताह से घर-घर जाकर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की अलख जगा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से दो दिन पूर्व शनिवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र में इसका असर देखने को मिल रहा है। बाजारों, घर, परिवारों में श्री राम भगवान के चित्रों से सुसज्जित भगवा पताकाएं हर ओर दिख रही हैं। श्री बाला जी धाम दयाल आश्रम पंचतीर्थी आश्रम ठाकुरद्वारा मंदिर, कचोरी नाथ मंदिर, जस्सुवाला मंदिर, शिव मंदिर कम्मोयान, मुजावरान, राजो की मोरी, श्री राम घंटो वाला मंदिर, प्राचीन देवी भवन, हनुमान मंदिर पुलिस चौकी, मो़ हकीमान आदि में इलेक्टिक झालर लगाई गई हैं। वहीं नगर के मोहल्ला तीरगरान में सुबह से ही आतिशबाजी खरीदने वालों की भीड़ रही। 22 जनवरी एक ऐतिहासिक यादगार दिन होगा। नगर के साथ-साथ क्षेत्र के गांव रसीद गढ़, मुल्लापुर, तितारसी, कुतुबगढ़, नौजल, हरड़ फतेह पुर, सोत्ता रसुलपुर आदि गावों में भी 22 जनवरी को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed