{"_id":"6af8b2916bf0f9047106f31b","slug":"construction-of-the-overbridges-at-balwa-and-sadar-tehsils-will-begin-in-two-months-shamli-news-c-26-1-sal1002-178028-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो माह में शुरू होगा बलवा और सदर तहसील के उपरिगामी पुलों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो माह में शुरू होगा बलवा और सदर तहसील के उपरिगामी पुलों का निर्माण
Sun, 15 Nov 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए बलवा और सदर तहसील के सामने प्रस्तावित उपरिगामी पुलों का निर्माण अगले दो माह में शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य से पहले बिजली के खंभे और तार हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए एनएचएआई ने 19 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है। वहीं, निर्माण एजेंसी की ओर से पुलों का डिजाइन तैयार कराया जा रहा है।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग और पानीपत-खटीमा हाईवे के बलवा बाईपास को जोड़ने के लिए चार लेन का उपरिगामी पुल प्रस्तावित है। इसके अलावा बलवा गेट के सामने दिल्ली की ओर से आने वाले मार्ग को बाईपास से जोड़ने के लिए दूसरा और सदर तहसील के सामने तीसरा उपरिगामी पुल बनाया जाना है। तीनों पुलों के निर्माण का करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये का टेंडर पंजाब की कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम छोड़ा गया था। हालांकि, दो साल बीतने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
एनएचएआई की ओर से सेहटा और कुड़ाना गांव के जंगल में कंपनी ने प्लांट भी स्थापित किया है। अब निर्माण की राह में आ रहे बिजली के खंभों और पोल को हटाने की तैयारी है। एनएचएआई की बागपत इकाई के प्रबंधक सत्यम सेठ ने बताया कि बलवा और सदर तहसील के सामने पुलों की जद में बिजली के खंभे और तार आ रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए 19 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर टेंडर छोड़ा गया है। ठेकेदार बिजली के खंभे हटाने के बाद अतिक्रमण हटाने का काम भी करेगा। पुलों का डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। अगले दो माह में निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।