फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Where is the concern of how many votes a candidate embroiled Mene

कहां कितने वोट की चिंता मेंे उलझे प्रत्याशी

Mon, 19 Oct 2015 12:15 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 19 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव तीसरे चरण का मतदान संपन्न होने पर रविवार को प्रत्याशियों के यहां मतदान के प्रतिशत को लेकर गणना होती रही। प्रत्याशियों के समर्थक गांव दर गांव में मतदान केंद्र के प्रत्येक बूथ के मतदान प्रतिशत को लेकर अपना हिसाब लगाते रहे कि हमें कहां कितने वोट मिलेंगे।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव परिणाम एक नवंबर को मतगणना होने पर घोषित होगा, लेकिन प्रत्याशियों को उनके समर्थक पहले से ही यह भरोसा दिला रहे हैं कि उनके प्रयास ने ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवाए हैं। तीसरे चरण में शामली और कांधला ब्लाक क्षेत्र में मतदान हुआ। दोनों ही ब्लाकों में दिग्गजों के बीच चुनावी मुकाबला था।
विज्ञापन


 जिला पंचायत वार्ड 14 पर सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान और सपा विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इन दोनों प्रत्याशियों के यहां समर्थक मतदान प्रतिशत के आंकड़ों की गणना करने में लगे रहे। करीब एक महीने से प्रत्याशियों ने प्रचार में जान फूंक रखी थी। दिन में प्रचार के साथ ही रात में गांव दर गांव सभाएं की जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह था कि रात में दो बजे तक भी प्रत्याशी अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करते थे। रात दिन भागदौड़ के बाद रविवार सुबह प्रत्याशियों ने आराम किया और नींद पूरी करके थकान मिटाई।


प्रधान पद के चुनाव कार्यक्रम आठ के बाद जारी होंगे

शामली। ग्राम प्रधानों के चुनाव की अधिसूचना सात-आठ नवंबर के बाद शासन से जारी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त निर्वाचन जयप्रकाश सिंह ने रविवार की शाम दूरभाष से बताया कि जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के चुनाव प्रक्रिया जारी होने की वजह से प्रधान पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया था। यह चुनाव प्रक्रिया एक नवंबर को खत्म हो रही है। इसके बाद ही आयोग सात या आठ नवंबर को प्रधान पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम शासन को भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed