फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When will the police will not migrate security

पुलिस देगी सुरक्षा तो नहीं करेंगे पलायन

Mon, 28 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
When will the police will not migrate security
- फोटो : Demo Pic
कैराना। गांव अकबरपुर सुन्हेटी में ब्रह्मपाल की हत्या के बाद पैदा हुए खौफ के कारण ग्रामीणों ने पलायन की तैयारी कर ली थी। हालांकि एसपी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया। अब ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस हमें सुरक्षा देगी, तो हम गांव से नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 21 नवंबर को अकबरपुर सुन्हेटी निवासी ब्रह्मपाल कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, सात महीना पूर्व ब्रह्मपाल के छोटे भाई की पत्नी गुड्डी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। दोनों ही वारदातों में दूसरे समुदाय के लोगों को आरोपी बनाया गया था। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। शनिवार को कई परिवारों ने गांव से पलायन करने का मन बना लिया था। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का माहौल ठीक नहीं है, बहन बेटी भी सुरक्षित नहीं हैं। इसके चलते गांव में रहना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर एसपी अजयपाल शर्मा और सीओ कैराना भूषण वर्मा गांव में पहुंचे तथा परिवार के लोगों से बातचीत कर कहा था कि वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उधर, रविवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने फिर से गांव में पहुंचकर ब्रह्मपाल के परिजनों और कश्यप समाज के अन्य लोगों से बातचीत की। फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को लिखकर दे दिया है कि हम गांव से पलायन नहीं करेंगे। ब्रह्मपाल के भाई रमेश से फोन पर बातचीत हुई, तो उन्होंने यही कहा कि अभी पलायन का हमारा मन नहीं है, इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डर है अविश्वास की वजह : सांसद 
भाजपा सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि अकबरपुर सुन्हेटी में गुड्डी की हत्या के बाद ब्रह्मपाल की हत्या बेहद गंभीर मामला है। क्योंकि ब्रह्मपाल की हत्या के दौरान गांव में पीएसी भी तैनात थी। यदि ग्रामीण पलायन की बात करते हैं, तो वह डर के कारण पैदा हुआ अविश्वास है। वह पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे कि ग्रामीणों को पुख्ता सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति गांव से पलायन न करे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed