{"_id":"6ab6cca6ee83446ac9016f7f","slug":"when-the-car-became-a-wreck-the-temptation-of-the-scrap-money-proved-too-strong-to-resist-shamli-news-c-26-1-sal1002-174793-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खटारा हुई गाड़ी तो स्क्रैप के पैसों पर डोल गई नियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खटारा हुई गाड़ी तो स्क्रैप के पैसों पर डोल गई नियत
Sat, 26 Sep 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
वाहन जब्त करने के बाद दी गई रशीद। संवाद
शामली। बिना आरसी ट्रांसफर कराए गाड़ियां खरीदने वालों की गाड़ियां सीज होकर स्क्रैप सेंटर पहुंचीं तो नियमों के तहत मुआवजा आरसी में दर्ज पुराने मालिकों के बैंक खातों में चला गया। अब इस रकम को लेकर रार शुरू हो गई है। लोग खातों में आया रुपया देने को तैयार नहीं हो रहे है। इस समस्या में 20 से अधिक पीड़ित एसपी और एआरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं कि उनकी गाड़ी भी चली गई और स्क्रैप का रुपया भी नहीं मिला।
मामा की नीयत डोली, 15 हजार हड़पे
शामली निवासी अंकित ने पुरानी गाड़ी अपने मामा से ली थी। गाड़ी अभी मामा के नाम ही थी। अब गाड़ी मियाद खत्म होने पर पुलिस ने उसे स्क्रैप के लिए भिजवा दिया। स्क्रैप वैल्यू के 15 हजार रुपये उसके मामा सोहनवीर (निवासी मुजफ्फरनगर) के खाते में चले गए। अब भांजे ने पैसे मांगे तो मामा पुराना बकाया बताकर देने से मुकर गए।
45 हजार पर डोली ताऊ की नीयत
काजीवाड़ा के सादिक की 17 साल पुरानी कार सीज हुई तो 45 हजार रुपये की रकम कैराना निवासी उसके ताऊ इमरान के खाते में क्रेडिट हो गई। सादिक ने ताऊ से ही स्टाम्प पेपर पर कार ली थी। अब 45 हजार रुपये खाते में आते ही ताऊ के सुर बदल गए हैं और दोनों परिवारों में पंचायत जैसी स्थिति है। इस मामले की एआरटीओ से शिकायत की है।
विज्ञापन
रिश्तेदार ने फोन उठाना बंद किया
गढ़ी निवासी मनोज की 17 साल पुरानी कार छह दिन पहले सीज की गई थी। स्क्रैप के 45 हजार रुपये आरसी धारक व मुजफ्फरनगर निवासी रिश्तेदार बाबूराम के खाते में पहुंच गए। अब बाबूराम ने मनोज का फोन उठाना ही बंद कर दिया है। पीड़ित अब अफसरों के सामने हाथ जोड़कर न्याय मांग रहा है।
जिले में वाहन
जिले में रजिस्टर्ड कुल वाहन 185992
जिले में 15 और 10 साल पूरे कर चुके वाहनों की संख्या 975
अब तक जिले में कुल जब्त 120
कानूनी नियम के तहत स्क्रैप की राशि उसी के खाते में जाती है जिसके नाम आरसी दर्ज है। नामांतरण न कराने से यह झंझट खड़ा हुआ है। शिकायतों की जांच की जा रही है।
प्रवेश कुमार, एआरटीओ
पूर्व मालिकों द्वारा स्क्रैप की रकम हड़पने से जुड़ी शिकायतें मिली हैं। परिवहन विभाग को जांच करने को कहा गया है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है।
एनपी सिंह ,पुलिस अधीक्षक