फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When farmers created ruckus on Haryana border, police lathicharged

Shamli News: हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने हंगामा किया तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Tue, 24 Oct 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
When farmers created ruckus on Haryana border, police lathicharged
यूपी-हरियाणा बाॅर्डर पर किसानों को हटाती पुलिसव जमा भीड़ : फोटो संवाद
चौसाना (शामली)। छह दिनों से हरियाणा-यूपी की सीमा पर खडे़ धान से भरे वाहनों के चालकों ने हरियाणा के करनाल जिले की मंगलौरा पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने चालकों व किसानों पर लाठियां बरसा दी। इससे भगदड़ मच गई। किसानों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, थाना प्रभारी ने लाठीचार्ज की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

हरियाणा की धान की मंडियों में अधिक आवक के कारण यूपी के किसानों के धान से भरे वाहनों को यूपी-हरियाणा सीमा पर रोका गया है। छह दिनों से काफी संख्या में वाहन बिडौली पुल पर खड़े किए गए हैं। मंगलवार को किसानों व अन्य वाहन चालकों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हरियाणा की मंगलौरा पुलिस चौकी पर जाकर मार्ग खोलने को लेकर प्रदर्शन किया। पहले तो पुलिस ने चालकों व किसानों को समझाने का प्रयास किया। बात बनती न देख पुलिस ने किसानों पर लाठियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। किसानों व अन्य शहरों से आए वाहन चालकों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं हरियाणा पुलिस ने एहतियातन बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। किसानों का आरोप है कि बिना किसी वजह किसानों पर लाठियां भांजी जा रही है, जिसके सहन नहीं किया जाएगा। किसान रोहन, सोहनवीर, राजबीर का कहना है कि मामले की शिकायत प्रधानमंत्री से भी की जाएगी।
विज्ञापन


किसानों और अन्य लोगों पर लाठीचार्ज की बात गलत है। दो ट्रक चालकों को मौके से हटवाया गया था, जिस पर लोगों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। धान के ट्रकों को बाॅर्डर पर अधिकारियों के आदेश पर रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, प्रभारी मधुबन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed