फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat was not weighed, farmers standing in the market

हीं हुई गेहूं की तौल, मंडी में खड़े रहे किसान

Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Wheat was not weighed, farmers standing in the market
शामली मंडी में गेहूं खरीद केंद्र पर धरने पर बैठे किसान और भाकियू नेता।। - फोटो : SHAMLI
नहीं हुई गेहूं की तौल, मंडी में खड़े रहे किसान
विज्ञापन

शामली। गेहूं खरीद की आखिरी तारीख बीतने पर भी बड़ी संख्या में किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा सका। किसान बुधवार को भी मंडी समिति स्थित खरीद केंद्र पर डेरा डाले रहे। देर रात भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।
गेहूं की सरकारी खरीद की आखिरी तिथि 22 जून थी। मंगलवार को आखिरी तिथि पर किसान ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरे हुए शामली मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर खड़े हुए थे। देर रात तक उनके गेहूं की खरीद नहीं हुई। बुधवार को भी किसान मौके पर डेरा डाले रहे। आरोप है कि दिन भर खरीद न होने पर शाम को प्रशासन ने किसानों को वापस भेजने का प्रयास किया। इसका पता लगने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि मौके पर करीब 20 किसान ट्रैक्टर ट्राली में अपना गेहूं लिए खड़े हैं। प्रशासन उन्हें जबरन वापस भेजना चाहता है। उन्होंने बताया कि जब तक किसानों का पूरा गेहूं नहीं खरीद लिया जाएगा खरीद बंद नहीं होने दी जाएगी। रात में उन्होंने खरीद केंद्रों पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed