फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat procurement five times slower than last year

गेहूं की रफ्तार पिछले साल से पांच गुना धीमी

Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement five times slower than last year
शामली। जिले की खरीद एजेंसियों के अफसरो को गेहूं खरीद के लिए पसीने छूट रहे है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल गेहूं खरीद की गति पांच गुना धीमी है। कम खरीद होने से इस साल तीन लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होन पाना कठिन लग रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल 42,965 क्विंटल गेहूं की कम खरीद हुई है।
विज्ञापन

पिछले तीन सालों से गेहूं खरीद में शामली जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। खरीद एजेंसी लक्ष्य से अधिक खरीद कर रही थी। इस साल जिले में 30 खरीद केंद्र एक अप्रैल से चालू किए गए थे, लेकिन लंबे समय तक गेहूं की आवक नहीं हुई। इस साल सरकारी रेट 2015 और बाजार मूल्य ज्यादा होने से खरीद केंद्रों पर किसान बहुत कम संख्या में गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि जिले में खरीद एजेंसी तीस खरीद केंद्रों पर 408 किसानों से 10973 क्विंटल गेहूं खरीद पाई है। जिसमें खाद्य विभाग 114 किसानों से 3245 क्विंटल, पीसीएफ 204 किसानों से 4885 क्विंटल, पीसीयू 81 किसानों से 2626 क्विंटल, एफसीआई 219 क्विंटल गेहूं खरीद पाई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस बार 15 जून तक गेहूं खरीद का तीन लाख क्विंटल लक्ष्य है। जबकि पिछले साल 2.78 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। जिसमें दो मई तक 53938 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। इस बार दो मई तक सिर्फ 10973 क्विंटल खरीद हुई है। मई माह में केंद्रों पर प्रतिदिन एक हजार से 1500 क्विंटल गेहूं की खरीद होती थी। इस बार प्रतिदिन औसतन 315 क्विंटल गेहूं केंद्रों पर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-शामली के डिप्टीआरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि शामली मंडी में लाइसेंसी आढ़ती सरकारी रेट 2015 से अधिक 2030 रुपये से लेकर 2150 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं खरीद रहे हैं। इसलिए सरकारी खरीद केंद्रों पर किसान अपना गेहूं बेचने नहीं आ रहे। 15 जून तक गेहूं खरीद का 3 लाख क्विंटल का लक्ष्य पूरा होना कठिन है। 408 किसानों में से 230 किसानों को भुगतान किया जा चुका है।

एमएसपी से ज्यादा मूल्य पर हो रही गेहूं की खरीद
सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक आशीष कुमार ने बताया कि किसानों से अच्छे मूल्य पर लाइसेंसी व्यापारी गेहूं खरीद रहा है। इस लिए खरीद केंद्रों पर गेहूं कम आ रहा है। किसानों को गेहूं का एमएसपी से ज्यादा मूल्य मिल रहा है। गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारी गांव-गांव किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
जिले में इस साल दो मई तक गेहूं खरीद का आंकड़े क्विंटल में
खरीद एजेंसी खरीदा गया गेहूं
1-खाद्य विभाग- 3245
2- पीसीएफ- 4885
3- पीसीयू- 2626
4-एफसीआई- 219
-कुल खरीद - 10973
गत वर्ष दो मई तक गेहूं खरीद -53938 क्विंटल
गत वर्ष 15 जून तक गेहूं खरीद -278 लाख क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed