फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat has been sown only 52 percent

52 फीसदी ही हुई है गेहूं की बुवाई

Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Wheat has been sown only 52 percent
भैंसवाल निवासी किसान नमित पंवार - फोटो : SHAMLI
52 फीसदी ही हुई है गेहूं की बुवाई
विज्ञापन

शामली। चीनी मिलों की मनमानी से क्षेत्र के किसान गेहूं की बुवाई में पिछड़ रहे हैं। मिल अपनी क्षमता के अनुसार गन्ना नहीं खरीद पा रही हैं। इससे गन्ने के खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र में अगेती प्रजाति के गेहूं की 65 फीसदी से ज्यादा बुवाई गन्ने के खेतों को खाली करके ही की जाती है। गेहूं की अगेती फसल को अच्छा माना जाता है। इसमें कम उर्वरक और कीटनाशक की जरूरत होती है और ज्यादा पैदावार होती है। ऐसे में किसान अगेती बुवाई को ही प्राथमिकता देते हैं। जिले में गेहूं का 50606 हेक्टेयर रकबा है। जिसमें में से अभी तक 26 हजार हेक्टेयर में ही गेहूं की बुवाई हो पाई है। गेहूं की बुवाई पिछड़ने से लागत बढ़ेगी और उत्पादन कम होगा। इसकी चिंता किसानों को सता रही है।
ये बोले किसान
भैंसवाल निवासी किसान नमित पंवार ने बताया कि उनकी 90 गन्ना पर्ची हैं। अभी तक 5 पर्ची आई हैं। जिसके चलते 12 बीघा गेंहू की बुवाई हुई है।
हथछौया निवासी कंवरपाल सिंह तोमर ने बताया कि 70 बीघा ईख है। अभी 5 गन्ना पर्ची आई हैं। धान की फसल के बाद खाली हुई भूमि में गेहूं बुवाई की थी। पर्ची कम आने के चलते 10-15 बीघा गेंहू बुवाई लेट हो रही है ।
विज्ञापन

भैंसवाल किसान सुनील पंवार ने बताया उनेके पास 80 बीघा ईख है। अभी तक केवल 5 पर्ची आई है। अभी तक गेंहू की बुवाई नहीं हुई है।
दुल्ला खेड़ी निवासी किसान मनोज राणा ने बताया 55 बीघा ईख है। अभी तक 6 पर्ची आई है। धान की फसल के बाद 8 बीघे गेहूं की बुवाई हो पाई है। अभी गेहूं की बुवाई और करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरनवाड़ा निवासी किसान शादी राम ठाकुर ने बताया कि उनकी 67 गन्ना पर्ची है अभी तक 5 पर्ची आई हैं। जिसके चलते 2 बीघा गन्ना भी मिल में नहीं डाल पाए हैं।
कैडी निवासी किसान महेशपाल चेयरमैन ने बताया कि 400 के करीब गन्ना पर्ची है अभी तक 24 गन्ना पर्ची आई है। जिसके चलते 8 बीघा गेहूं की बुवाई है करीब 50 बीघा जमीन में गेहूं बोया जाना है। पर्ची न आने के कारण गेहूं की बुवाई लेट हो रही है।

वर्जन
शामली सहकारी गन्ना समिति सचिव मुकेश राठी का कहना है कि 25 नवंबर को तीनों चीनी मिलों का एक सप्ताह का इंडेंट जारी किया गया था। साइट में कुछ दिक्कत सामने आ रही है। एक-दो दिन में पर्चियों का रोटेशन ठीक हो जाएगा। चीनी मिलें भी 48 घंटे में तौल का डाटा अपडेट करें तो किसानों को परेशानी नहीं होगी।

गांव भैंसवाल निवासी किसान सुनील पंवार।

गांव भैंसवाल निवासी किसान सुनील पंवार।- फोटो : SHAMLI

हथछौया गांव निवासी किसान कंवरपाल सिंह तोमर

हथछौया गांव निवासी किसान कंवरपाल सिंह तोमर- फोटो : SHAMLI

दुल्लाखेड़ी निवासी किसान मनोज राणा।

दुल्लाखेड़ी निवासी किसान मनोज राणा।- फोटो : SHAMLI

गांव कैडी निवासी किसान महेशपाल सिंह पुंडीर

गांव कैडी निवासी किसान महेशपाल सिंह पुंडीर- फोटो : SHAMLI

गांव हिरनवाडा निवासी किसान शादीराम ठाकुर

गांव हिरनवाडा निवासी किसान शादीराम ठाकुर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed