फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat Farmers Attending Haryana

हरियाणा का रुख कर रहे गेहूं किसान 

Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wheat Farmers Attending Haryana
चौसाना में क्रय केंद्र पर गेहूं तुलवाकर बोरियों में भरवाते मजदूर। - फोटो : amar ujala
शामली जिले के गेहूं खरीद केंद्रों पर अपेक्षा से कम खरीद हो रही है। किसानों के खाते में आरजीटीएस के माध्यम से 24 घंटे में भुगतान पहुंच रहा है। अभी तक  69 किसानों का 45,29000 रुपये का 2,770  क्विंटल गेेहूं खरीदा गया है। हरियाणा सीमा से सटे पीसीएफ के 11 खरीद केंद्रों पर एक भी दाना गेहूं का नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए जिले में 21 केंद्र खोले गए हैं। खाद्य विभाग के चार, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के 16 खरीद केंद्रों में सिर्फ पांच खरीद केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद हो सकी है। पीसीएफ के ऊंचा गांव, ऊन, दथेड़ा, गढ़ीपुख्ता, हथछोया, क्रय विक्रय समिति शामली, डुंडूखेड़ा, हसनपुर लुहारी, महावतपुर, बहावड़ी, गढ़ीअब्दुल्ला, हरड़फतेहपुर समेत ग्यारह खरीद केंद्रों पर एक भी दाना नहीं खरीद गया है। पीसीएफ के अधिकारियों के मुताबिक खरीद केंद्रों पर धनराशि और बोरे की व्यवस्था की गई है, किंतु किसान अपना गेहूं लेकर नहीं आ रहे है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यमुना खादर क्षेत्र से जुड़े गांवों के किसानों का गेहूं हरियाणा प्रांत के करनाल, पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत जिले की मंडियों में जा रहा है। सहारनपुर मंडल के आरएमओ जीसी तेवतिया ने स्वीकार किया है कि हरियाणा सीमा से जुड़े किसान जिनका वहां लेनदेन मंडी आढ़तियों से रहता है, ऐसे किसान अपना गेहूं, धान हरियाणा की मंडियों में ले जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि शामली जिले में खाद्य विभाग के पांच खरीद केंद्रों पर 1680.50 क्विंटल, पीसीएफ पर 993 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम पर 96.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 69 किसानों का 2770 क्विंटल गेहूं 45.29 लाख रुपये की धनराशि से खरीदा गया है।  उन्होंने बताया कि आरटीजीएस के माध्यम से किसानों को भुगतान किया जा रहा है। ई-क्रय प्रणाली के तहत प्रतिदिन गेहूं खरीद का डाटा, एजेेेेंसी केंद्र प्रभारी द्वारा फीड किया जा रहा है।           


गेहूं उतरवाई, छिनाई का लाभ नहीं ले रहे किसान 
गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं उतरवाई, छिनाई के लिए दस रुपये प्रति क्विंटल अलग से किसानों को दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है। खरीद केंद्र पर किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा रहे है। शामली मंडी के खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर मजदूरों द्वारा छिनाई, उतरवाई का काम किया जा रहा है। यदि किसान यह कार्य अपने स्तर से करेगा, ऐसे किसान को गेहूं खरीद मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा 10 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलेगा। किसान को अपना बिक्री बाउचर शामली मंडी में जमा कर मंडी परिषद कार्यालय में उपहार योजना के तहत कूपन जमा करा सकते हैं।  उनका कहना है कि किसान 35 हार्स पावर का ट्रैक्टर उपहार के रूप प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed