{"_id":"580e59fd4f1c1b944ebc2137","slug":"whatsapp-three-divorce-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर तीन तलाक की बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर तीन तलाक की बहस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
व्
शामली। तीन तलाक को लेकर पूरे हिंदुस्तान में बहस छिड़ी हुई है, तो सोशल मीडिया कैसे पीछे रहे। मीडिया पर खुलकर न बोलने वाले शरारती तत्व व्हाट्सएप पर जहरीले मैसेज प्रसारित कर रहे हैं और इस बहस को हॉट-टॉक का रूप दे रहे हैं, जिससे कभी भी माहौल खराब होने हो सकता है।
इस्लामिक शरीयत के तहत तलाक के मुद्दे को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ गई। प्रिंट मीडिया या फिर इलेक्ट्रानिक मीडिया पर इसी बात को लेकर बहस है और लंबी डिबेट तक चल रही है। पर समाज को नुकसान पहुंचाने वाले इस मुद्दे का भी फायदा उठा रहे हैं। बताया जाता है कि इस बात को लेकर शरारती तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर भी पूरी हवा दी जा रही है।
शामली में व्हाट्सएप ग्रुप पर तो इस प्रकरण को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। यही नहीं व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रही इस हॉट टॉक के चलते शरारती लोग भी मौका छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है की तीन तलाक को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर सांप्रदायिक मैसेज फ्लेश किए जा रहे हैं, जो ग्रुप पर ही आग उगल रहे हैं। जिससे आपसी सद्भाव को खतरा बन सकता है। पूर्व में पुलिस व्हाट्सएप पर गलत मैसेज करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
स्वयं एएसपी अनिल कुमार झा ने कांधला, कैराना, शामली सहित कई जगह व्हाट्सएप एडमिन से लेकर मैसेज फ्लेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई है। उनका कहना है कि मानिटरिंग की जा रही है यदि ऐसा पाया जाता है तो शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।