फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   What will happen tomorrow brother, drunk when Tarunai

क्या होगा कल भाई, नशे में डूबी जब तरुणाई

Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
What will happen tomorrow brother, drunk when Tarunai
शामली। आओ गुनगुना लें गीत समूह के तत्वावधान में नशाबंदी पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने नशे की लत को लेकर युवाओं को सावधान किया तथा देश के भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पानीपत की आराधना सिंह अनु ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। डा. जय सिंह आर्य ने नशे की विस्तृत दुष्प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, क्या होगा कल भाई, नशे में डूबी जब इस देश की तरुणाई। हरगोबिंद झांब कमल ने कहा, जीवन में नशा दो प्रकार का, एक हमको महान बनाता है, दूजा गर्त में ले जाता है। भक्ति, सेवा, देश-प्रेम का नशा, जीवन को अमर कर जाता है। केसर कमल ने कुछ यूं पढ़ा, फिर खड़ा-खड़ा क्या सोच रहा तू, छोड़ दे अब नशा, हंसते-हंसते जीना सीख तू जीवन का ले भरपूर मजा।
विज्ञापन

संचालक संजय जैन ने कहा, जवानी में नशे के कश लगाते हैं बहुत ज्यादा, बुढ़ापे में वही हमको सताते हैं बहुत ज्यादा। भारत भूषण वर्मा ने संकल्पित किया, नशे की लत लगी जिनको, उन्हें लत से छुड़ाना है, नशा यमराज का ख़त है, ये ख़त उनको पढ़ाना है। ओजस्वी कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने उत्प्रेरित किया, यदि इच्छा है बल पौरुष की, महका-महका हो यौवन, मेरी माने तो दमक उठेगा, झुर्री-झुर्री जर-जर तन। दारू, मदिरा, बीड़ी, गुटखा, नशा कोई भी मत करना, दूध, दही, घी का कर सेवन, उच्च विचार सरल जीवन। लखनऊ से अनुजा बाजपेयी मनु ने कहा, माना कि चाय की आदत खराब है, मगर आज चाय का ही तो रिवाज है। बस्ती से नीरज द्विवेदी ने कहा, धूम्रपान संग मयखाना जाना छोड़ प्यारे, जिंदगी जो हीर शमशीर मत बनाइए। इनके अलावा प्रेमसागर प्रेम नोएडा और श्रीकृष्ण निर्मल दिल्ली ने भी बेहतरीन कविताएं सुनाईं। अनुपिंद्र सिंह अनूप पानीपत, आकाश दिल्ली, अनिल पोपट शामली आदि श्रोता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed