{"_id":"6175a20617b36960121feaaa","slug":"what-is-the-prime-minister-taking-revenge-on-the-farmers-naresh-tikait-shamli-news-mrt562114195","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से किस बात का बदला ले रहे हैं प्रधानमंत्री: नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से किस बात का बदला ले रहे हैं प्रधानमंत्री: नरेश टिकैत
विज्ञापन
शामली : गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में आयोजित किसान महासम्मेलन में भाकियू के अध्यक्
- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता (शामली)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों से पता नहीं किस बात का बदला ले रहे हैं। बदला तो हमें लेना चाहिए था। क्या ऐसे दिन देखने के लिए हमने यह सरकार बनाई थी। किसानों का हक विरोध जताना है, प्रधानमंत्री को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। किसानों से कहा कि आंदोलन को जिंदा रखो और इस सरकार को इस बार उखाड़ फेंको।
क्षेत्र के ग्राम दुल्लाखेड़ी में हुए किसान महासम्मेलन में नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन सरकार के गले की फांस बन गया है। जब तक किसान विरोधी ये तीनों कृषि बिल वापस नहीं होते और एमएसपी की गारंटी का कानून नहीं बनेगा, किसानों का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। लखीमपुर की घटना पर कहा कि मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। उन्हें पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। सरकार की इस मामले में फजीहत हो रही है।
नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को समझाने के लिए मंत्री, सांसद और विधायक गांव में जाएंगे तो भारी पुलिस फोर्स की भी जरूरत पड़ेगी। गांवों के भाजपा का बड़ा विरोध है। किसानों में काफी गुस्सा है। इसलिए हमारी राय है कि ये गांवों में जाने का परहेज रखें। नहीं तो इन्हें फिर काले झंडे दिखाने पर मुकदमे दर्ज करने पड़ेंगे। इनके मनाने से किसान नहीं मानेंगे। प्रधानमंत्री को सलाह है कि सांसदों के बस में नहीं है अब मामला सुलझाना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भाजपा सरकार छूटा हुआ कारतूस है। इस से मत डरो भाई हम भगत भोगी है। भाजपा सरकार ने 2013 की में कितना बुरा काम करवाया मुस्लिम को देखकर हमें लगता था कि दुश्मन आ गया। इस सरकार ने सब कुछ खत्म कर दिया। अब सभी मिलजुल कर रहें। हम आंदोलन के एक-एक दिन गिन रहे हैं। 11 माह होने वाले हैं, यह धर्म युद्ध चल रहा है। आपस में जो मनमुटाव है, उसे खत्म कर लो।
टिकैत ने कहा दिल्ली आंदोलन को जिंदा रखो वहां आना-जाना रखो। आज सभी व्यापारी, किसान, मजदूर परेशान हैं। ये लोग कभी किसान को आतंकवादी बताते हैं, कभी खलिस्तानी तो कभी आंदोलन जीवी। आंदोलन खत्म करने को तरह-तरह की योजना बना रहे हैं। यदि लखीमपुर खीरी में किसान बीजेपी वालों पर ट्रैक्टर चढ़ा देते तो पुलिस फोर्स लाखों किसानों पर गोली बरसा देती और वहां किसानों की लाशें बिछ जाती।
प्रसन्न चौधरी ने कहा आज के समय में नस्ल और फसल बचाने का काम हमें करना है स्वर्गीय बाबा टिकैत ने आवाज उठाकर आप को जगाया था। रवि आजाद प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा ने कहा की 11 माह आंदोलन को पूरा होने को है। अब दूसरी आजादी की लड़ाई का समय है।
अध्यक्षता कान सिंह पुंडीर और संचालन अजय पिंडोरा व मनोज राणा ने संयुक्त रूप से किया। सवित मलिक, कुलदीप पंवार प्रदेश प्रवक्ता, कपिल खटियान जिलाध्यक्ष, रविंद्र राणा रैली संयोजक, मनोज राणा, शेर सिंह राणा, मुनव्वर जंग, मास्टर जाहिद, अजय पिंडोरा, रविंद्र सिंह चेयरमैन, चौधरी विनय कुमार, विशाल बालियान ,देशराज भूपेंद्र राणा ,बाबा सूरजमल, सतीश मूंछ, सद्दाम आदि मौजूद रहे।