फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcome to the winning wrestlers

विजेता पहलवानों का अखाड़े में पहुंचने का किया स्वागत

Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the winning wrestlers
शामली में टंकी रोड स्थित अखाड़े में सम्मानित किए गए पहलवान। - फोटो : SHAMLI
शामली। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। शामली पिंटू पहलवान के अखाड़े पर विजेता पहलवानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ शामली के जिला सचिव अंशुल निर्वाल ने बताया कि बड़ौत में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में सूरज ने अंडर 15 में 30 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान, रवि मलिक अंडर 20 में 71 किलो भार वर्ग में प्रथम, अश्वनी कुमार अंडर 20 में 77 किलो भार वर्ग में प्रथम और मानसी मलिक अंडर 15 में 48 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फरहान ने अंडर 17 में 50 किलो भार वर्ग में द्वितीय स्थान, कमल ने अंडर 20 में 66 किलो भार वर्ग में द्वितीय स्थान, हिमांशी ने अंडर 17 में 48 किलो भार वर्ग में द्वितीय स्थान, शिवानी अंडर 17 में 50 किलो भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चारों पहलवान अगले महीने उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करेंगे। विजेता पहलवानों का पिंटू पहलवान के अखाड़े पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed