फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcome of SP MLC Kiranpal Kashyap

Shamli News: सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप का स्वागत

Sun, 17 Mar 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 17 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Welcome of SP MLC Kiranpal Kashyap
कांधला में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर जूते पहने हुए माल्यार्पण करते सपा एम
कांधला। सपा के नवनिर्वाचित एमएलसी किरण पाल कश्यप अपने काफिले के साथ शनिवार को लखनऊ से कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पहुंचे। दिल्ली बस स्टैंड पर व्यापार महासभा के प्रदेश महासचिव मेहरचंद सिंघल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर वर्ग परेशान है। इस दौरान वीर सिंह मलिक, मनोज गुप्ता, ऋषिपाल, बॉबी प्रधान, इंजमाम उल हक, ओवैस अंसारी, इंतजार ठेकेदार रहे। संवाद
विज्ञापन

जूते पहनकर किया चौधरी साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण
सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप और गंगेरू प्रधान के पति राशिद जंग द्वारा जूते पहनकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। इस मामले का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रालोद के महासचिव तरसपाल मलिक, जिपं सदस्य अरविंद पवार भारसी ने कहा कि अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसमें माफीनामा किया जाए वरना इस पर कार्रवाई किए जाने के लिए हम लोग मजबूर होंगे।
विज्ञापन

युवक ने होर्डिंग पर लगी सांसद प्रदीप की फोटो को क्षतिग्रस्त किया, वीडियो वायरल

कांधला। गांव डुंडूखेड़ा की प्रधान कृष्णा चौहान द्वारा गांव के आगमन द्वार पर अपने फोटो के साथ सांसद प्रदीप चौधरी का फोटो सहित अभिनंदन गेट लगाया है। इस होर्डिग्स के एक तरफ एमएलसी वीरेंद्र सिंह तथा दूसरी तरफ भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी का फोटो लगा है। शुक्रवार की देर शाम कुछ युवकोें ने सांसद प्रदीप चौधरी के फाेटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका वीडियो रात में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें युवक खुद को गढीराम कौर का निवासी बताते हुए सांसद प्रदीप चौधरी को गांव में ना आने देने की बात कहते दिख रहे है। सांसद प्रदीप की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक युवक होर्डिग्स पर चढ़कर उस पर लगे सांसद प्रदीप चौधरी के फोटो को क्षतिग्रस्त करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed