फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wednesday was the hottest day, the mercury reached 42

सबसे गरम दिन रहा बुधवार, 42 पर पहुंचा पारा

Wed, 09 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wednesday was the hottest day, the mercury reached 42
शामली। भीषण गर्मी पड़ने से इस गर्मी के मौसम में बुधवार का दिन सबसे गरम दिन रिकार्ड किया गया है। बुधवार दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उमस भरी गर्मी से आम नागरिक हाल बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में दिन में एक डिग्री सेल्सियस और रात का स्थिर रहा।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से गर्मी लगातार बढ़ती जारी रही है। हालात यह हो गए है कि दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के पांच छह बजे तक भीषण गर्मी पड़ने से सड़कों पर चलना भी दुर्भर हो गया है। पिछले 24 घंटे से दिन का तापमान एक डिग्री सेेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। उमस भरी गर्मी से दिन-रात में आम नागरिकों के पसीने छूूट रहे हैं। बुधवार को दिन निकलते ही आसमान से सूर्यदेव ने आग बरसाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से मौसम शुष्क रहा। पूरे दिन गरम हवा चलने से आम नागरिक हाल बेहाल रहे। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक बृहस्पतिवार को बादल और धूप रहने से मौसम मिश्रित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार, शुक्रवार शनिवार को दिन का मौसम मिश्रित रहेगा। रविवार-सोमवार, मंगलवार को बूंदाबांदी होने के बाद मौसम में बदलाव आएगा। दिन और रात का तापमान में गिरावट होगी।

नौ दिन में दिन का तापमान छह डिग्री बढ़ा
इस गर्मी के मौसम में अभी तक दिन का 42 डिग्री सेल्सियस तापमान नहीं पहुंचा था। पिछले नौ दिन में दिन का तापमान छह डिग्री और रात का तापमान पांच डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जेठ की तपती दोपहरी में दिन का 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने इस साल गर्मी का रिकार्ड टूट गया है।
जून माह का गर्मी का दिन-रात तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
09 जून 42 29
08 जून 41 29
07 जून 38 28
06 जून 37 26
05 जून 37 26
04 जून 37 26
03 जून 36 24
02 जून 36 24
01 जून 36 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed