{"_id":"62f009ae0f35c415066f4e1f","slug":"weavers-seminar-on-national-handloom-day-shamli-news-mrt600190352","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
फोटो-
कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें हथकरघा व बस्ती योग विभाग के मंडलीय प्रभारी अधिकारी अनिल दीक्षित ने केंद्र व राज्य सरकार की हथकरघा उद्योग के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बुनकर मुद्रा ऋण योजना द्वारा रोजगार सृजन, कारोबार बढ़ाने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, व सुरक्षा बीमा योजना में सरकार द्वारा प्रीमियम अंश प्रदान करने, हथकरघा चुनकर घरेलू विद्युत छूट योजना द्वारा बुनकरों को लाभांवित किए जाने तथा क्लस्टर डेवलेपमेंट व संबंधन सहायता द्वारा नई तकनीक तथा उच्च गुणवत्ता के वस्तु उत्पादन के विषय में बताया। साथ ही साथ प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच सभी बुनकरों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। बुनकर गोष्ठी व जागरुकता शिविर में अमित कुमार, सरवर अंसारी, प्रदेशाध्यक्ष, रफीक अंसारी, मोहम्मद यामीन, फतेह मोहम्मद, बादशाह, सुलेमान, हनीफ आदि बुनकरों ने भी विचार रखे।
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला
कांधला। गांव जिड़ाना निवासी रूपा पुत्री सृजन ने एसपी शामली को बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व बड़ौत निवासी प्रमोद से हुई थी। उसके मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। जिस कारण साथ आए दिन मानसिक व शारीरिक यातनाएं दी जाती थीं। आरोप है कि इसी बात के कारण तीन दिन पूर्व महिला के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि पति ने महिला को दहेज में 50 हजार रुपये नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित नवजात बच्चे को लेकर मायके पहुंची तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने एसपी से मामले में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।