फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weather took a turn, clouds remained throughout the day

Shamli News: मौसम ने ली करवट, दिनभर छाए रहे बादल

Thu, 19 Jan 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, clouds remained throughout the day
शामली। चार दिन बाद मौसम ने बृहस्पतिवार को फिर एक बार करवट ली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बहुत की कम समय के लिए धूप निकली। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। रात के समय बूंदाबादी हो गई।
विज्ञापन

रविवार से बुधवार तक मौसम साफ रहा और दिन में अच्छी धूप निकली। हालांकि रात में पाला पड़ने से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम बदला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रात को बूंदाबांदी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री बढ़कर 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। करीब 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक आने वाले कुछ दिन जिले में हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed