{"_id":"58ac87014f1c1b4a55b24556","slug":"weather-spoiled-western-disturbances-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बिगाड़ा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बिगाड़ा मौसम
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर तीन दिन तक आकाश में बादल कोहरा और बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव गेहूं की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है। महाशिवरात्रि के बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। मंगलवार सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तक आकाश में बादल और कोहरा छाए रहने से कई ट्रेनें घंटों प्रभावित रही।
पांच, छह फरवरी में बूंदाबांदी के बाद मौसम में सुधार हो गया था। पिछले एक सप्ताह से दिन और रात में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी। सोमवार को पूरे दिन कभी आकाश में बादल और कभी कोहरा छाया रहा।
सोमवार पूरी रात गर्मी होने के बाद मंगलवार सुबह आकाश में बादल छाए रहने से कोहरा शुरू हो गया। सुबह 10:00 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। कोहरा और बादल छाए रहने से दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से जनता एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटा, सहारनपुुुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा लेट रही।
विज्ञापन
हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 12:00 बजे का है, यह ट्रेन डेढ़ बजे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 02:00 बजे है, यह ट्रेन 03:00 बजे शामली स्टेशन पर पहुंची। सहारनपुुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 03:00 बजे है, यह पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटा लेट 04:30 बजे शामली पहुुंची। रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।