फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weather is not improving even in February

फरवरी में भी नहीं हो रहा मौसम में सुधार

Mon, 03 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Weather is not improving even in February
फरवरी में भी नहीं हो रहा मौसम में सुधार
विज्ञापन

शामली। तीन माह से बदल रहे मौसम के मिजाज में कोई सुधार नहीं हो रहा है। फरवरी शुरू हो गया है, अभी भी दिसंबर और जनवरी जैसा मौसम चल रहा है। रविवार को सुबह आकाश में हल्का कोहरा और बादल, दोपहर में धूप और 10 किमी प्रतिघंटे से बर्फीली हवाओं के चलने से सर्दी से निजात नहीं मिल पारही है। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़ोत्तरी और रात का तापमान स्थिर चल रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

नवंबर से कड़ाके सर्दी, आकाश में बादल, कोहरा, बारिश से मौसम में सुधार नहीं हो रहा है। फरवरी के दो दिन बीत जाने के बाद मिला जुला मौसम चल रहा है। फरवरी में दिसंबर जनवरी जैसा मौसम चल रहा है। रविवार सुबह आकाश में बादल और हलका कोहरा छाया रहा। 11 बजे दोपहर बाद धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत मिल पाई। पूरे दिन 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा के चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही है। धूप निकलने के बाद दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़ोत्तरी हुई। रात मेंतापमान स्थिर रहा। दिन का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुबह बादल, कोहरा दिन में धूप निकलेगी। पूरी तरह मौसम में सुधार होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। 15 फरवरी के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed