फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   We will win, every candidate is sure

हम ही जीतेंगे, हर प्रत्याशी है आश्वस्त

Sat, 12 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
We will win, every candidate is sure
शामली, कैराना। विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। वैसे तो एक विधान सभा क्षेत्र से एक ही उम्मीदवार चुनाव जीतेगा, लेकिन मतदान के बाद सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। मतदान के बाद उम्मीदवारों से बात की गई तो सभी ने जीत का दावा किया।
विज्ञापन

शामली विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल ने दावा किया कि मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों के दम पर चुनाव में हमें बंपर वोट मिली हैं। जनता का चुनाव में पूरा प्यार और समर्थन मिला है। जाट, वैश्य और अनुसूचित जाति, गुर्जर, कश्यप समेत सभी बिरादरी की वोट हमें मिल रही हैं। हम अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी ने कहा कि सरकार विरोधी लहर के चलते हमें सभी क्षेत्रों में रिकॉर्ड मत मिले हैं। हमें अपनी जीत को लेकर जरा भी संशय नहीं है। मतदान के आंकड़ों की समीक्षा में पता चला कि हमें हर वर्ग के मतदाता ने वोट दी है। जाट, अनुसूचित जाति, वैश्य, गुर्जर, कश्यप सभी बिरादरी का वोट हमें मिल रहा है। निश्चित रूप से हमारी जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना सीट
इकरा हसन ने कहा कि हर वर्ग के मतदाताओं ने जिम्मेदारी के साथ मतदान किया। कैराना कस्बे में मतदान प्रतिशत अच्छा रहा। उनके भाई नाहिद को मुस्लिम मतों के अलावा रालोद गठबंधन के कारण जाट मतदाता व सिख मतदाताओं के भरपूर वोट मिले है। इसके अलावा अन्य सभी बिरादरी के लोगों ने उनके भाई को वोट दिए है। मत प्रतिशत बढ़ने से वह अपने भाई की जीत के प्रति पूरी आश्वस्त हैं।
मृगांका सिंह ने कहा कि सभी लोगों की प्रार्थना वह सहयोग उनको जीत दिलाएगा। जनता के प्यार व आशीर्वाद से कैराना में कमल खिलेगा। उन्होंने बताया कि उनको ऊन ब्लाक से जाट व सिखों की भी काफी वोट मिली है। इसके अलावा व्यापारी वर्ग, सैनी समाज, हिंदू गुर्जर, कश्यप समाज, बावरिया समाज, ब्राह्मण व दलित समाज के अलावा कुछ मुस्लिमों ने भी अपना वोट उन्हें दिया है। साथ ही सभी बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ने के कारण वो अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है।
थानाभवन सीट
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने दावा किया कि वह इस बार थानाभवन सीट पर हैट ट्रिक लगाकर इतिहास रचेंगे। मोदी और योगी सरकार के कार्यों और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की बदौलत जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। हमें मुस्लिम, जाट, ठाकुर, सैनी, कश्यप, अनुसूचित जाति, ब्राह्मण समेत सभी बिरादरी के मत मिल रहे हैं। हमारी जीत निश्चित है।

गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली खान ने दावा किया कि हम किसान, मजदूर, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़े। इस चुनाव में जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। सभी वर्गों ने हमें दिल खोल कर वोट किया है। मुस्लिम, जाट, ठाकुर, सैनी, कश्यप, अनुसूचित जाति, ब्राह्मण, वैश्य समेत सभी बिरादरी ने हमें वोट दिया। हम निश्चित रूप से जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed