फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   We should be proud of businessmen: Kapil Dev

व्यापारियों पर हमें गर्व होना चाहिए : कपिलदेव

Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
We should be proud of businessmen: Kapil Dev
ळामली अस्पताल रोड पर लोकसेवा स्वास्थाय सेवा समिति द्वारा निशुल्क चश्मे वितरण कैंप में भाग लेते - फोटो : SHAMLI
व्यापारियों पर हमें गर्व होना चाहिए : कपिलदेव
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचने का लोगों से आह्वान किया। राज्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों ने हमेशा सच का साथ दिया है। यह हमेशा सब के सुख दुख में काम आते हैं। व्यापारियों पर हमें गर्व होना चाहिए।
रविवार को अस्पताल रोड पालिका मार्केट में लोकसेवा स्वास्थ्य सेवा समिति की ओर से आयोजित 34 वां निशुल्क चश्मे वितरण शिविर का शुभारंभ प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में चयनित 192 मरीजों को चश्मे वितरित करते हुए समिति द्वारा जरूरतमंदों को चश्मा वितरण की प्रशंसा की। राज्यमंत्री ने कहा कि भेदभाव नहीं करके सबको एक संग लेकर चलना है। समाज में हिंदुत्व की भावना जागृत करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचने का आह्वान करते हुए मास्क लगाने और दो गज की सामाजिक दूरी अपनाएं रखना है। व्यापारियों को दूसरों की मदद करना है। कपिल देव अग्रवाल ने कोरोना योद्धा के रूप मे डॉक्टर उपहार गुप्ता को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर समारोह में मुख्य चिकित्सक डॉक्टर उमंग अग्रवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 202 मरीजों का चेकअप किया। 20 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के चयनित किए। संस्था के महासचिव संजय कुमार त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया और फूल मालाओं से मंत्री का स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने बताया कि 202 मरीजों का चेकअप किया। 20 व्यक्तियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका ऑपरेशन लायंस हॉस्पिटल गाजियाबाद में किया जाएगा। इस अवसर पर शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष मीनू संगल, उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष पवन संगल, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल , संगीत गोयल, रवि संगल, अमित गोयल, अमित जिंदल, डॉक्टर राजेंद्र गोयल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed