{"_id":"5ae617834f1c1b390a8b72d5","slug":"we-are-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम हो गए कामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम हो गए कामयाब
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
result
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रतिशत में इस बार शामली का रिजल्ट प्रतिशत पहले वर्ष से काफी बेहतर है। इस वर्ष शामली का रिजल्ट प्रतिशत में पूरे प्रदेश में हाईस्कूल में तीसरा स्थान और इंटर में 10 वां स्थान प्राप्त किया है, जिसमें जनपद का हाईस्कूल का रिजल्ट 87.88 प्रतिशत और इंटर का 86.80 प्रतिशत रहा है।
रविवार का यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें इस बार का रिजल्ट प्रतिशत पूर्व वर्ष से बेहतर रहा। प्रदेश में भी शामली जनपद ने अच्छी रैंक प्राप्त की। पिछले वर्ष हाईस्कूल में 13952 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 13305 ने परीक्षा दी थी और 10986 परीक्षार्थी पास हुए और 82.57 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
वहीं इंटर में 10870 पंजीकृत थे। 10563 ने परीक्षा दी और 9485 परीक्षार्थी पास हुए व 89.79 प्रतिशत रिजल्ट रहा था, जिसके चलते हाईस्कूल का प्रदेश में 27 वां स्थान और इंटर का 10 वां स्थान रहा था। इस वर्ष जनपद के रिजल्ट में हाईस्कूल में पांच प्रतिशत और इंटर का तीन प्रतिशत रिजल्ट बढ़ा है।
विज्ञापन
इस बार जनपद में हाईस्कूल में 13716 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 13159 ने परीक्षा दी और जिनमें से 11564 परीक्षार्थी पास हुए व 87.88 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं, इंटर में 12104 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 11626 ने परीक्षा दी और 10091 परीक्षार्थी पास होते हुए 86.80 प्रतिशत रिजल्ट रहा। शामली जनपद का प्रदेश में हाईस्कूल में पिछले वर्ष से 24 अंक ऊपर पहुंचते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं इंटर का प्रदेश में पिछले वर्ष के समान दसवें स्थान पर ही रहकर दबदबा कायम किया।
किसान के दो बेटों ने किया कमाल
कैराना। किसान के बेटों ने रविवार को आसमान छू लिया। एक बेटे ने इंटर तो दूसरे बेटे ने हाईस्कूल में कैराना को टॉप किया। झाड़खेड़ी निवासी जयचंद के पास पांच बीघा जमीन है। काश्तकार जयचंद ने दोनों बेटों को कैराना में पढ़ाया। बड़ा बेटा सुमित सरस्वती विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट में पढ़ रहा था तो दूसरा बेटा कैराना के ही एसएन कॉलेज में 10वीं का छात्र रहा है। रविवार को परीक्षा परिणाम आया तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।