फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   We are also guilty of voting for BJP: Naresh Tikait

भाजपा को वोट देने के हम भी दोषी : नरेश टिकैत

Thu, 02 Sep 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
We are also guilty of voting for BJP: Naresh Tikait
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में आयोजित पंचायत में बोलते सपा नेता डॉ सुधीर पंवार - फोटो : SHAMLI
शामली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भैंसवाल गांव में बत्तीसा खाप की पंचायत में कहा कि हमें इतनी उम्मीद नहीं थी कि महापंचायत के लिए इतना समर्थन मिलेगा। यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी। अब बहुत मुश्किल समय आ गया। इसके लिए हम भी दोषी हैं, इस सरकार को हमने भी वोट दी। इन्होंने हसीन सपने दिखाए, हमने इन पर आंख बंद कर यकीन कर लिया, मगर आंख बंद कर विश्वास करने का जमाना नहीं है। हमने सोचा था ये कह रहे हैं तो रामराज्य आएगा, लेकिन इनकी करनी और कथनी में बहुत अंतर है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर भैंसवाल गांव में आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान-मजदूरों के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का निधन हो गया। एक बार टिकैत साहब के आंदोलन पर उन्होंने कहा था कि जंगलराज चलने नहीं दिया जाएगा। टिकैत साहब ने भी जवाब दिया था कि तुम्हारा रावणराज भी चलने नहीं देंगे। बाद में बातचीत हुई। कुछ मांग मानी गई और कुछ आश्वासन मिले। भाजपा के पहले नेता बातचीत मानते थे, लेकिन इस सरकार ने बहुत ज्यादा हठधर्मिता दिखाई है। एक जिद्दी राजा की कहानी इतिहास में दर्ज होगी। ये सब कुछ खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली के बिल बेतहाशा आ रहे हैं। ये लोगों को मुफ्त अनाज देकर अहसान जता रहे हैं। सिर्फ अनाज से कैसे गुजारा होगा। सिलिंडर, चीनी, चिकित्सा भी फ्री दो, क्या-क्या फ्री दोगे। युवा पीढ़ी चिंतित हैं, उनको रोजगार चाहिए। वह खेती से मुंह मोड़ रहे हैं, क्या करेंगे। सरकार उन्हें गांव में रोजगार दे। किसान दर-दर की ठोकर खा रहा है। चार-पांच साल से गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया। हरियाणा में बिजली ढाई सौ रुपये महीना और यहां 2100-2200 रुपये महीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां गन्ने का रेट 350 रुपये क्विंटल है और यहां 325 रुपये क्विंटल है। पंजाब सरकार ने 50 रुपये बढ़ाए। ये सरकार किसानों को लड़ाने का प्रयास कर रही है। किसानों ने सरकार बनवाई है, इनके लिए कुछ तो करो। विशाल जनसमूह सरकार के खिलाफ हो गया है, इसका कुछ तो कारण होगा। सभी खाप मिलकर इस महापंचायत को सफल बनाएंगी।
हर वर्ग महापंचायत में दे रहा योगदान
- मुजफ्फरनगर की इस महापंचायत की वजह से अब हमारे बिखरे मोती एक धागे में पिरोए गए हैं। इस महायज्ञ में सब अपना योगदान देना चाह रहे हैं। दो दिन पहले दलित समाज के लोग हमारे पास आए और पूछा हमें क्यों पीछे छोड़ दिया। उन्होंने दो क्विंटल हलवे की जिम्मेदारी ली। कश्यप समाज भी किसान से जुड़ा है। उनके भी बिजली के बिल इतने आ रहे हैं, जिससे वह परेशान हैं।
पंचायत में महिलाएं भी नहीं रहेंगी पीछे
- नरेश टिकैत ने कहा कि पंचायत में महिलाएं भी पीछे नहीं रहेंगी। पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में महिलाएं आएंगी। वह देखने आ रही हैं कि मुजफ्फरनगर की धरती कैसी है जहां के लोग इतना बड़ा संघर्ष कर रहे हैं। यहां के लोगों को बैठने की जगह भी नहीं मिलेगी।
हर घर से जानी चाहिए दो किलो आटे की रोटी
- नरेश टिकैत ने कहा कि भंडारों के अलावा हर घर से दो किलो आटे की रोटी महापंचायत में जानी चाहिए। हर मजहब और बिरादरी के लोग मिलकर रोटी खाएंगे। जिससे इस पंचायत में हमारी बहु-बेटियों का भी सहयोग रहे। यह पंचायत हमारे बच्चों को भी याद रहे।
अनुमति मिली तो हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
नरेश टिकैत ने कहा कि यदि प्रशासन ने अनुमति दी तो हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाएगी। रास्ते में पड़ने वाले हर गांव में स्वागत द्वार बनाया जाए। जिस पर गांव का नाम भी लिखा होना चाहिए।
अंबानी के पोते के लिए कपड़े लेकर गए
आंदोलन में 655 किसान शहीद हो गए। प्रधानमंत्री ने संसद में या कहीं ओर भी कोई खेद तक नहीं जताया। अभिनेताओं की शादी में चले जाते हैं। अंबानी के पोते के लिए कपड़े लेकर गए। हम प्रधानमंत्री का सिर नहीं झुकाना चाहते, हमने भी उन्हें वोट दे रखी है। लेकिन वह किसानों का सिर भी नीचा न होने दें।
मजदूरों का भी करें सम्मान
किसानों को समाज में घोला गया जहर मिटाना पड़ेगा। हर जाति बिरादरी के व्यक्ति को सम्मान दें। मजदूरों का सम्मान करें। इस सरकार में मजदूर सबसे बुरी तरह पिसा है। हमें रोजगार चाहिए।

भाजपा ने 2013 में दंगे कराए, किसानों को बांटा
- नरेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा ने 2013 में दंगे कराए। घिनौनी साजिश रचकर किसानों को बांटने का काम किया। इससे खेतीबाड़ी पर बहुत प्रभाव पड़ा। बहुत नुकसान झेलना पड़ा। खर्चे भी बढ़ गए। हमारे साथ काम करने वाले अलग हो गए। अब धीरे-धीरे वह फिर से साथ आ रहे हैं। वोट देकर इन्हें बनाया था, जनता अब दूसरे को वोट दे देगी। प्रशासन इस महापंचायत में सहयोग करे। शांतिपूर्ण पंचायत होगी। असामाजिक तत्वों पर भी हम नजर रखेंगे।

शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित पंचायत में मंच पर बैठे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और अन्?

शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित पंचायत में मंच पर बैठे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और अन्?- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल  में आयोजित पंचायत में   बोलते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत

शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में आयोजित पंचायत में बोलते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित पंचायत को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत।

शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित पंचायत को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित पंचायत में भाग लेते ग्रामीण।

शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित पंचायत में भाग लेते ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत करते सप?

शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत करते सप?- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल  में आयोजित पंचायत में  बाबा श्याम सिंह का स्वागत करते ग्रामीण

शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में आयोजित पंचायत में बाबा श्याम सिंह का स्वागत करते ग्रामीण- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed