{"_id":"62e2d5f0d62d8300774873f8","slug":"waterlogging-in-the-city-due-to-few-minutes-of-rain-shamli-news-mrt5988808145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनटों की बारिश से शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद मिनटों की बारिश से शहर में जलभराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। चंद मिनटों की बारिश ने बृहस्पतिवार शाम शहर में जलभराव के हालात कर दिए। कई जगह तो दुकानों में भी पानी भर गया। लोगों को सड़कों पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
जिले के लोगों को पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोजाना आसमान में छाए बादल बिना बरसे ही छंट जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह फिर से आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी होने लगी। लोगों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी रुक गई और धूप निकल गई। जिससे लोग मायूस हो गए। बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। लोग पसीने-पसीने हो गए। दोपहर बाद करीब तीन बजे एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल घिर आए। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। करीब 20 मिनट हुई बारिश से माजरा रोड, कैराना रोड, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। कैराना रोड पर कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया। दुकानदार बारिश का पानी निकालने में जुट रहे।
आज और कल अच्छी बारिश के आसार
इस बार मानसून ने जिले के लोगों को निराश ही किया है। हालांकि आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को शामली व आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। अगले पूरे सप्ताह भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
झमाझम बरसे बादल किसानों के खिले चेहरे
फोटो
ऊन। बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नगर में मानसून की पहली बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। पुराने बाईपास पर बना नाला कई जगह से गिर गया। जिससे पानी किसानों के खेतों में भर गया। मुख्य बाजार की सड़कें भी नाले में तब्दील हो गई। तेज वर्षा से गर्मी से राहत मिली।