फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Waterlogging due to 11 hours of rain, life disturbed

11 घंटे की बारिश से जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 08 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to 11 hours of rain, life disturbed
शामली बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मेरठ-करनाल हाईवे से गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार की मध्य रात्रि से शनिवार दोपहर तक बारिश हुई। करीब 11 घंटे तक झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात्रि से आसमान में बादलों की गर्जना के साथ रात्रि डेढ़ बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई जो दो बजे के बाद झमाझम बारिश में बदल गई। शनिवार दोपहर एक बजे चली बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर के विजय चौक, फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, गोशाला रोड, माजरा रोड, टंकी रोड, रेलपार, ब्लाक रोड मोहल्ला पंसारियान, किरोडी रोड, गोहरनी, शामली अंडरपास समेत आसपास के खेतों में जलभराव हो गया। बारिश के चलते दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 23 किमी प्रति घंटे से हवा चलने मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

---------
दस जनवरी को मौसम होगा साफ
शामली। दोपहर दो बजे के बाद थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। इसके बाद आकाश में फिर से बादल छाए गए। शाम के समय मौसम में ठिठुरन जारी रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि पटेल के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती सर्कुलेशन तथा अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश अगले तीन दिन जारी रहेगी। इस कारण नौ जनवरी व कहीं-कहीं 10 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने व गरज के साथ 6 से 16 मिमी वर्षा का अनुमान है। अगले 24 घंटे कई स्थानों पर रात्रि व सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 10 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
किसानों को सताने लगी फसल खराब होने की चिंता
गन्ने की फसल के लिए यह बारिश अच्छी मानी जा रही है। वहीं ज्यादा बारिश के चलते गेहूं की पछेती फसल और सरसों व आलू के अलावा अन्य सब्जियों की फसल खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग के रविवार को भी बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।

---------------
सड़कें भी हो गई खराब, जगह-जगह गड्ढे
पिछले तीन दिन में काफी बारिश हुई है, जिससे सड़कें भी जगह-जगह खराब हो गई। सड़कों में गहरे-गड्ढे भी हो गए। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां बुरा हाल हो गया। दोपहिया वाहन चालकों को इन स्थानों से गुजरते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed