{"_id":"6307ba0f95d197708376b1ef","slug":"water-was-thrown-at-girl-students-report-filed-against-three-students-shamli-news-mrt602390233","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं पर पानी फेंका, तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं पर पानी फेंका, तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कोचिंग सेंटर में हुई घटना, आरोपी मौके से हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कोचिंग सेंटर पर दो छात्राओं पर बोतल से पानी फेंकने व विरोध करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर तीन छात्रों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ सीबी गुप्ता कालोनी में एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग ले रही है। बुधवार को वह अपनी सहेली के साथ कोचिंग सेंटर पर थी, उसी समय किसान इंटर कॉलेज की यूनिफॉर्म पहने तीन लड़कों ने पहले तो उनका पीछा किया। फिर वे तीनों कोचिंग सेंटर में आए। उनमें एक लड़के ने पानी पीकर बचा हुआ पानी बोतल सहित उन दोनों छात्राओं पर फेंक दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और वहां से फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर अज्ञात तीन लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर जाकर आरोपियों के बारे में जानकारी की गई और सीसीटीवी फुटेज देखी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।