{"_id":"5e3c61938ebc3ee59555f74b","slug":"water-was-not-available-for-15-days-anger-erupted-shamli-news-mrt467633165","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से नहीं मिला पानी, फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से नहीं मिला पानी, फूटा गुस्सा
विज्ञापन
15 दिन से नहीं मिला पानी, फूटा गुस्सा
थानाभवन। लगभग 15 दिन से पानी को तरस रहे कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी के लोगों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूटा। महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, वह बेमियादी धरना प्रदर्शन करेंगी।
बृहस्पतिवार को दर्जनभर से अधिक महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में पिछले 15 दिन से पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची है। पूरी कॉलोनी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मात्र एक हैंडपंप है, लेकिन काफी समय से वह हैंडपंप भी खराब है। ऐसे में कॉलोनी के लोगों के सामने पीने के पानी का संकट बना हुआ है। इस संबंध में कई बार नगर पंचायत कार्यालय और संबंधित सभासद को शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन समस्या की ओर किसी का भी ध्यान नहीं गया। इस दौरान हेमलता त्यागी, मीनू शर्मा, संगीता शर्मा, अंगूरी पांचाल, कुसुम देवी, क़ृष्णा देवी, पिंकी शर्मा, माया और बाला आदि मौजूद रहीं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन की जांच कराकर समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।